पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को लखनऊ में आयोजित रैली मेें जिले के प्राथमिक शिक्षक संघ के साथ पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए। संयुक्त पेंशन बहाली मोर्चा उत्तर प्रदेश के आह्वान पर हुंकार रैली लखनऊ में पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राहुल सिंह, महामंत्री डॉ. शैलेंद्र सिंह, प्रो. हिमांशु सिंह, डॉ. गंगेश दीक्षित, प्रतिनिधि डॉ. सुभाष वर्मा, डॉ. पंकज, जितेंद्र कुमार राव आदि शामिल हुए। उधर, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में शिक्षक हुंकार रैली में शामिल हुए