फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कूड़ा उठाने वाली तीन मैजिक की बैटरी खोल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत रामपुर में सोमवार की रात में नगर पंचायत कार्यालय ब्रह्म बाबा के पास की बाउंड्री में खड़ी कूड़ा उठाने वाली तीन मैजिक की बैटरी चोर खोल ले गए। मंगलवार को नगर में कूड़ा उठाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सुबह ट्रैक्टर से नगर में कूड़ा उठाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल ने बताया कि बैट्री चोरी होने की सूचना रामपुर पुलिस को दे दी गई है। एक मैजिक, ट्रैक्टर व किराए की बैट्री लगाकर कूड़ा उठाया गया। कुछ क्षेत्रों में कूड़ा नहीं उठाया जा सका है। थानाध्यक्ष चंदन राय ने कहा कि बैट्री चोरी होने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें