फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने बनाया दबाव तो पत्रावलियां निस्तारित

Thu, 02 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
शिक्षक समस्याओं को लेकर बीएसए को पत्रक सौंपते प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी।
विज्ञापन
किसी ने बेटी की शादी के लिए, किसी ने इलाज तो किसी को मकान बनवाने के लिए पैसे की जरूरत थी। परिषदीय विद्यालयों में सेवा दे रहे तमाम शिक्षकों ने अपने जीपीएफ से लोन लेने के लिए आवेदन कर तीन महीने से बीएसए कार्यालय का चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन


आखिरकार बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ने दबाव बनाया तो अधिकारी भी संबंधित पत्रावलियों के निस्तारण के लिए मजबूर हो गए। शिक्षक नेताओं के साथ बीएसए और लेखाधिकारी ने एक साथ बैठकर 72 पत्रावलियों का निस्तारण कर दिया।

 प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में तैनात शिक्षकों ने अपनी आवश्यकता पूरी करने के लिए अपने ही सर्विश फंड से लोन लेने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आवेदन दिया था। आवेदन करने वाले शिक्षक दो से तीन महीने से कार्यालय का चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन


इसमें कितने शिक्षकों की बेटियों की शादी बीत गई। उन्हें साहूकारों से कर्ज लेने पड़े। बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ल की अगुवाई में बीएसए से मिलकर उन्हें पहले पत्रक सौंपा फिर बात कर पत्रावलियों को लटकाने का कारण जानना चाहा।

बीएसए गजराज प्रसाद यादव ने लेखाधिकारी नंदराम कुरील और शिक्षक नेता रविचंद्र यादव, लालसाहब यादव, रानू सिंह आदि के साथ बैठ कर 72 पत्रावलियों का निस्तारण कर दिया। शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल में सुनील यादव, पंकज सिंह, मनोज यादव, साजेश सिंह, सभाजीत यादव, अनिल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें