पेट्रोल की कीमत बढ़ाने के विरोध में कोतवाली चौराहे के पास प्रधानमंत्री का पुतला दहन करते सपाजन।
पेट्रोल की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी से खफा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर के नवाब यूसूप रोड पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और पीएम मोदी का पुतला दहन किया। इस मौके पर हुई सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीबों का हित नहीं बल्कि पूंजीपतियों का हित चाहती है।
सपा नगर अध्यक्ष डा.हसीन बब्लू के नेतृत्व में जिला कार्यालय से निकले कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नवाब यूसूफ रोड पर पहुंचे। जहां सरकार विरोधी नारे लगाए। यहां पीएम का पुतला फूंकने के बाद सभा की। नगर अध्यक्ष डा.हसीन बब्लू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों को लाभ दिलाना चाहती है।
यही वजह है कि आम आदमी की जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। महंगाई के चलते गरीब परिवार के लोग संकट में हैं। पेट्रोलियम पदार्थों का दाम बढ़ाने का असर अन्य वस्तुओं पर भी पड़ेगा। इससे आम आदमी का जीवन और भी कठिन हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सभी वादे मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसे हैं। जिसका जमीनी हकीकत से कोई सरोकार नहीं है। इस अवसर पर शकील मंसूरी, फिरोज अहमद, कमालुद्दीन अंसारी, श्याम यादव, शकील राईनी, जकी हुसैन, मोहम्मद गजाली, गुड्डू तनवीर आदि थे।