राधिका बाल विद्या मंदिर में आयोजित बैठक में वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने तय किया कि 29 जनवरी को जिले के सभी वित्तविहीन विद्यालय बंद रहेंगे। इससे पहले मांगों को पूरा नहीं करने पर टीडी कालेज के पास
शिक्षामंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया। तय हुआ कि शिक्षक लखनऊ में आयोजित धरना में हिस्सा लेने जाएंगे। शिक्षकों ने कहा कि सरकार ने चुनाव के समय वादा किया था कि उनको मानदेय दिया जाएगा। लेकिन अभी तक यह
काम शुरू नहीं किया गया। वित्तविहीन शिक्षकों की उपेक्षा से असंतोष बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते सरकार कोई पहल नहीं करती है तो इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा। सरकार अपने वादे से मुकर रही है। इसके खिलाफ प्रदेश
भर के शिक्षक लामबंद हो गए है। सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा होगा। इस मौके पर विष्णु प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, राजेश मिश्र, श्यामधर मिश्र, अशोक यादव, जय प्रकाश दुबे, जय प्रकाश यादव, अमृतलाल, जय सिंह, विकास सिंह, मनोज पटेल, देवानंद पटेल, सुरेंद्र दुबे, प्रमोद आदि मौजूद थे