फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर कुलपति से मिला शिक्षक एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक एसोसिएशन का प्रतिनिधि सोमवार को मंडल संयोजक डॉ. रमन सिंह के निर्देश पर अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में पूविवि कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य से मिला। इस दौरान उनको शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराते हुए संविदा विस्तारण व्यवस्था समाप्त करने की मांग की। आग्रह किया गया कि बिना शिक्षकों के अनुमोदन और संविदा विस्तारण परीक्षा फार्म जमा न किया जाए, जिससे विश्वविद्यालय पुन: अपनी गरिमा को प्राप्त करेगा। 10 रुपये के स्टैंप पर हलफनामा देकर परीक्षा फॉर्म जमा करने की परंपरा से विश्वविद्यालय के शिक्षक व्यवस्था समाप्त होने के कगार पर है। स्ववित्तपोषित शिक्षकों के वेतन भुगतान को नियमित करने की भी अपील की। जिस पर कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने आश्वस्त किया कि बिना शिक्षकों के अनुमोदन और संविदा विस्तरण के किसी भी महाविद्यालय का परीक्षा फॉर्म नहीं जमा किया जाएगा। जिस महाविद्यालय में स्ववित्तपोषित शिक्षकों का नियमित वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। वहां कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री डॉ. नीलेश कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ. संजीव कुमार सिंह, डॉ. जय सिंह, सुमित सिंह, विशाल मौर्या, कृष्णकांत, तेजू कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें