नगर के शाही रोड से गुजरने वालों को जलालत झेलनी पड़ रही है। एक साल पहले इस सड़क को पित चराने के लिए टेंडर नगर पंचायत से निकाला गया लेकिन आज तक गिट्टी ही पड़ी हुई है। हजारों लोग सड़क पिच होने की बाट जोह रहे हैं।
डीएम भानुचंद्र गोस्वामी भी इस सड़क का निरीक्षण कर चुके हैं। बावजूद कार्य पूरा नहीं किया जा सका। 350 मीटर लंबी इस सड़क का निर्माण और दोनों तरफ इंटरलाकिंग पटरी और नाली बनाई जानी थी। स्थिति यह है कि इंटरलाकिंग पटरी सिर्फ एक
साइड में 150 मीटर बनाकर छोड़ दी गई है। मोहल्ले के रहने वाले मो. इलियास, रतनकुमार, जुम्मन, गुलाम रसूल, सलाउद्दीन ने अधिकारियों को पत्र लिख कर आक्रोश जताया है। कहा है कि वे एक साल से सड़क बनने का इंतजार कर रहे
हैं। सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ देने से काफी परेशानी हो रही है। डीएम ने इंटरलाकिंग ईंट उखड़वाने का आदेश दिया था लेकिन ठेकेदार ने नहीं उखड़वाया।
ठेकेदार अतुल सिंह का कहना है कि उन्हें जितना धन मिला था वह सड़क की उंचाई, चौड़ाई और गिट्टी बिछाने में समाप्त हो गया। धन मिलने पर ही अवशेष कार्य पूरा कराया जाएगा।