चीनी मांझे से कटा शिक्षक आलोक कुमार मौर्य का जैकेट। संवाद
बक्शा। थाना क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज शंभूगंज के समीप हाईवे पर मंगलवार को एक शिक्षक प्रतिबंधित मांझे से कटने से बाल-बाल बच गए। मांझे से शिक्षक के गले में लिपटा मफलर और जर्सी फट गई।
वाराणसी शिवपुर निवासी आलोक कुमार मौर्य बक्शा ब्लॉक के केवटली प्राथमिक विद्यालय पर सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त हैं। आलोक की ड्यूटी बीएलओ में होने के कारण गांव में मतदाता सूची को रिसीव करने लिए ब्लॉक जा रहे थे। इस दौरान शंभूगंज हाईवे पर उनके गले में प्रतिबंधित मांझा फंस गया। ढके कान व गले में लपेटा मफलर एवं कंधे के समीप जर्सी कट गई, हालांकि वह बाल-बाल बच गए।