फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: कोचिंग में 10वीं छात्रा से शिक्षक रोज करता था छेड़खानी, खुलासे के बाद से है फरार

Sun, 27 Aug 2023 09:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

यूपी के जौनपुर जिले के सरायबीका बाजार में एक कोचिंग संस्थान के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस रविवार को मुकदमा दर्जकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
कोचिंग में छात्रा के साथ छेड़खानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले के सरायबीका बाजार में एक कोचिंग संस्थान के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस रविवार को मुकदमा दर्जकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पंवारा थाना क्षेत्र के सरायबीका बाजार में कोचिंग सेंटर है। आरोप है कि कोचिंग के शिक्षक ने कोचिंग में पढ़ रही एक 14 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ की।

विज्ञापन


किशोरी के मुताबिक, शिक्षक पांच दिन से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। वह डर के कारण किसी को बता नहीं रही थी। लेकिन अध्यापक ने जब अपनी हरकत बंद नहीं की तो घटना की जानकारी अपनी मां और घर वालों को दी। जानकारी होने पर परिजन कोचिंग संस्थान में पहुंचकर अध्यापक के बारे में पूछताछ करने लगे।

किशोरी के परिजनों ने अध्यापक के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने बताया कि किशोरी के चाचा की तहरीर पर आरोपी शिक्षक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के घर दबिश दी गई लेकिन वह मौके से फरार हो गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें