फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: पूर्वांचल विश्वविद्यालय की नई कुलपति बनीं प्रोफेसर वंदना सिंह, जल्द संभालेंगी कार्यभार

Thu, 24 Aug 2023 10:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रोफेसर वंदना सिंह को जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह  पूर्वांचल विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। विश्वविद्यालय के 19वें कुलपति का पदभार जल्द ही संभालेंगी। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
विज्ञापन
प्रोफेसर वंदना सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रोफेसर वंदना सिंह को जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह  पूर्वांचल विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। गुरुवार देर शाम इस बाबत राजभवन में अपर मुख्य सचिव राज्यपाल डॉ सुधीर बोबडे ने इस बात की जानकारी दी। प्रोफेसर वंदना सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 19वें कुलपति का पदभार जल्द ही संभालेंगी। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। प्रोफेसर वंदना सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं। 

विज्ञापन


तीन साल 7 दिन रहा कुलपति निर्मला मौर्या का कार्यकाल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में निवर्तमान कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्या का कार्यकाल तीन साल सात दिन का रहा। उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय का नैक मूल्यांकन, दंतोपड़ी ठेगड़ी विधि संकाय, इंडोर स्टेडियम, संचार विभाग में साउंड प्रूफ हॉल, अमृत सरोवर आदि काम कराए गए। प्रोफेसर वंदना सिंह 19 वें कुलपति के तौर पर तीन वर्ष के लिए कार्यभार ग्रहण करेंगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें