फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक हितों की हो रही अनदेखी

Thu, 14 May 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ ने बीस सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को डीआईओएस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

  चेतावनी दिवस के रूप में आयोजित धरना प्रदर्शन में संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षक

 हितों की अनदेखी कर रही है। शिक्षक इसे बर्दास्त नहीं करेंगे। यदि सरकार समस्याओं का निस्तारण समय से नहीं करती है तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। शिक्षक शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर चेतावनी दी गई कि शिक्षक संघ शिक्षकों की समस्या को लेकर गंभीर है।  प्रदेश संगठन भी सरकार की नीतियों को लेकर खफा है। इस मौके पर संघ के प्रदेश महामंत्री इंद्रासन सिंह, पूर्व एमएलसी
विज्ञापन
विज्ञापन


 डा. प्रमोद कुमार मिश्र, डा. अक्षयवर नाथ द्विवेदी, अनिल कुमार उपाध्याय, मो. शाहिद ने विचार व्यक्त किया। धरना स्थल पर रमाशंकर पाठक , डा. रमेश सिंह, डा. रामदेश मिश्र, डा. ईश्वरलाल यादव, सोम वर्मा, समर बहादुर यादव, रमेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें