फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के औंका गांव में संत परमहंस इंटर कॉलेज के समीप रविवार की सुबह ट्रेन से कटकर शिक्षक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उक्त गांव निवासी शिक्षक प्रदीप कुमार गौतम (47) बदलापुर विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय हिम्मतपुर में बतौर शिक्षक तैनात थे। रविवार की सुबह मॉर्निगवॉक लिए निकले थे इस दौरान रेलवे लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के भाई राजकुमार की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। घटना के बाद पत्नी सुनीता व पुत्र शुभम, शिवम व पुत्री अनुपम का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें