फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी देवताओ पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवी पर अभद्र टिप्पणी में शिक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन

दो शिक्षकों को बीएसए ने किया निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
खुटहन। नवरात्र के पहले दिन फेसबुक पर देवी दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी करना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। जन आक्रोश के चलते पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पोस्ट साझा करने वाले दो अध्यापकों को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है।
खुटहन थाना क्षेत्र के जौकाबाद गांव निवासी शिक्षक दिनेश यादव ने महिसासुर की महिमा बताते हुए देवी दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी का पोस्ट अपने फेसबुक वाल पर साझा किया था। इस पोस्ट के वायरल होते ही लोग भड़क गये। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता विकास तिवारी ने दिनेश यादव के खिलाफ नगर कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने अपने फेसबुक प्रोफाइल में खुद को पूर्वांचल विश्वविद्यालय का प्रोफोसर बताया है। उन्होेंने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी को भी ट्विट करके इसकी शिकायत की है। पुलिस ने रविवार की रात केस दर्ज कर आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह ने टिप्पणी करने वाले और पोस्ट को साझा करने वाले दो अध्यापकों को निलंबित कर दिया। प्राथमिक विद्यालय खुटहन में तैनात सहायक अध्यापक दिनेश यादव के साथ ही मडिय़ाहूं विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय रइया में तैनात सहायक अध्यापक अनिल दीप चौधरी निलंबित किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले में कार्रवाई के लिए केराकत के एसडीएम को ज्ञापन देकर शिक्षक को बरखास्त करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों ने में सूरज सिंह, अनिल कुमार सोनकर गांगुली, अक्षय चौरसिया, आजाद कुरैशी, खुर्शीद खान, शुभम सोनी और अनमोल पाठक शामिल रहे।
विज्ञापन

शिवसेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
खेतासराय। शिवसेना के जिला उप प्रमुख अनुपम पांडेय ने मड़ियाहूं के एक जनप्रतिनिधि के देवी-देवताओं का चित्र फाड़ने का वीडियो वायरल होने के मामले में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। अनुपम पांडेय ने कहा है कि चित्र फाड़ने का वीडियो एक प्रोफेसर की फेसबुक आईडी जारी की गई है। इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। इन दोनों मामलो में पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो शिव सैनिक आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा है कि शिवसेना ने इस मामले को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें