वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता टीडी कालेज ने जीत लिया। फाइनल मैच में टीडी कालेज और समरजीत पीजी कालेज वीरभानपुर के बीच खेला गया।
जिसमें टीडी कालेज ने दो सेेटों में 25-18 और 25-21 के अंतर से वीरभानपुर को हराया। वीरभानपुर को दूसरा स्थान मिला।
पीजी कालेज गाजीपुर और फात्मा हिंंद पीजी कालेज आजमगढ़ के बीच तीसरे और चौथे स्थान के लिए मैच खेला गया।
जिसमें फात्मा हिंद ने पीजी कालेज गाजीपुर को 25-2 और 24-1 अंकों के अंतर से पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके पहले राज कालेज और समरजीत पीजी कालेज के बीच मैच हुआ।
जिसमें समरजीत पीजी कालेज ने राज कालेज को 25-1 और 25-0 से पराजित किया। दूसरा मैच टीडी कालेज और फात्मा हिंद पीजी कालेज के बीच खेला गया।
टीडी कालेज ने फात्माहिंद पीजी कालेज आजमगढ़ को 25-19 और 25-20 से पराजित कर अगले चक्र में पहुंचा। इस मौके पर बद्री सिंह, जेबी सिंह, कमलेश सिंह, संकठा सिंह आदि मौजूद थे।