जिलाधिकारी ने बुधवार को अपने द्वारा गोद लिए गांव सरायवीरू का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती, धात्री महिलाओं और कुपोषित बच्चों के ग्रोथ चार्ट रजिस्टर का अवलोकन किया।
जिसमें समय पर निर्धारित टीके नही लगाए जाने पर नाराजगी जताई। वहीं डियूलिस्ट का रजिस्टर नहीं बनाए जाने पर संबंधित को फटकार लगाई आैर उसे शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया। दुबारा खामी मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को ऑगनबाड़ी द्वारा गर्भवती महिलाओं का वजन कराने व पौष्टिक आहार दुगना देने का निर्देश दिया।
इस दौरान कहा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आशा, एएनएमए व आंगनबाड़ी द्वारा पोषाहार देने और अन्य पौष्टिक आहार लेने की सलाह लाभार्थियों को दिया जाए। जिससे महिलाओ में खून की कमी दूर हो सके।
डियूलिस्ट के अनुसार ही पोषाहार, टीकाकरण व दवा आदि उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सीडीपीओ को सभी रजिस्टर शीघ्र ठीक कराने सहित सभी को कार्य करने और रजिस्टर तैयार करने के बारे में प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर सीएमओ डा. दिनेश यादव, केराकत एसडीएम, सीओ व एसओ आदि उपस्थित रहें। इसके बाद डीएम ने प्राथमिक चिकित्सालय मुफ्तीगंज का निरीक्षण किया।
इस दौरान डक्टरों को गर्भवती महिला के बच्चें होने के उपरान्त 48 घण्टे तक महिला को चिकित्सालय पर ही रोकने और महिला का रजिस्ट्रेशन होने के 10 दिन के अन्दर ही बैंक खाता खोलवाने को कहा।