सतहरिया क्षेत्र के भगवती बाल उद्यान चौराहे पर प्रधानमंत्री के मन की बात के विरोध में थाली बजाकर प
- फोटो : JAUNPUR
सतहरिया। देश में चल रहे किसान के विरोध में किसानों ने मोदी के मन की बात सुनने से इनकार कर दिया। थाली और ताली बजाकर विरोध जताया। पंवारा थाना क्षेत्र के सजई गांव में स्थित भगवती बाल उद्यान के चौराहे पर रविवार को एकत्र किसानों ने थाली और ताली बजाकर किसान आंदोलन का समर्थन किया। किसान आंदोलन के समर्थन में नारेबाजी की। कहा कि किसानों तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं। किसान विरोधी कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम में संदीप शर्मा, संतोष कुमार पटेल, नागेंद्र यादव, रविंद्र प्रजापति, सुनील गौतम, विजय बहादुर पटेल, के अलावा पूर्व प्रधान केदारनाथ यादव, सालिकराम पटेल, अयोध्या प्रसाद, राजाराम, दयाराम पटेल, राधेश्याम शर्मा आदि मौजूद रहे।