स्टेडियम की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले के अलावा आस-पास के जनपदों के खिलाड़ी भी यहां नियमित रूप से अभ्यास के लिए आ रहे हैं। हाल ही में आयोजित क्रॉस कंट्री रेस में स्टेडियम से जुड़े पांच खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया, जिससे अन्य खिलाड़ियों का मनोबल और भी बढ़ा है।
एथलेटिक्स कोच कृष्ण यादव ने बताया कि रोजाना लगभग 100 खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचकर एथलेटिक्स के गुर सीख रहे हैं। उन्हें निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे प्रतियोगिताओं में दमदार प्रदर्शन कर सकें। वहीं, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह यादव ने कहा कि स्टेडियम को और बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में खिलाड़ियों की संख्या और बढ़ने की पूरी संभावना है।