फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नवसंवत्सर पर स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से प्रतिपदा को भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष्य में पथ संचलन किया गया। पथ संचलन टीडी कालेज से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ पुन: टीडी कालेज में समाप्त हुआ। प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि आज ही के दिन भारतीय नव वर्ष प्रारंभ हुआ, सृष्टि की रचना हुई, आर्य समाज की स्थापना हुई। संत झूलेलाल जयंती, चैत्र नवरात्र प्रथम दिन और संघ संस्थापक डॉ. केशवजी का जन्मदिन है। भारतीय संस्कृति को बचाए रखने का आह्वान किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. कैप्टन ने सबको नववर्ष की शुभकामना दी और देश व समाज के लिए अच्छा करें। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक जगदीश, प्रांत गोरक्षा प्रमुख अरविंद, वीरेंद्र मौर्य, जिला संघ चालक डा.सुभाष सिंह, जिला प्रचारक रजत, जिला कार्यवाह रजनीश उपस्थित रहे। आभार अजय पाठक ने जताया। रामपुर: मिडिल स्कूल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने श्री राम भगवान की एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मिडिल स्कूल से कठवतिया तिराहे, मेन रोड, बरसठी तिराहे तक जुलूस निकाला। इस मौके पर गुलाब पाठक, आद्या प्रसाद गिरी, शरद उपाध्याय, रमेश दुबे, देवीशंकर दुबे, शिवशंकर गुप्ता रहे। डोभी: नव संवत्सर के अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी व उपाध्यक्ष भाजपा मंडल डोभी वीना सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंदवक बाजार में केसरिया झंडा के साथ पथ संचलन किया। मछलीशहर: आरएसएस के कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रचारक व क्षेत्र संपर्क प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश सुरेश ने बौद्धिक कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में विभाग संपर्क प्रमुख शैलेंद्र पांडेय रहे। अध्यक्षता राम अभिलाष पाल व संचालन नगर कार्यवाह अरविंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें