फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: स्वामी निश्चलानंद सरस्वती आज करेंगे राष्ट्रोत्कर्ष अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
टीडी कॉलेज स्थित बलरामपुर हॉल में रविवार से राष्ट्रोत्कर्ष अभियान शुरू होगा। इसका शुभारंभ उड़ीसा स्थित श्री गोवर्धनपीठ पुरी के जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती करेंगे।
विज्ञापन

पहले दिन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक सत्संग और चरण पादुका पूजन होगा। शाम पांच से रात आठ बजे तक संगोष्ठी होगी। दूसरे दिन सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक ज्ञान चर्चा और प्रश्नोत्तरी होगी। शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक सनातन धर्म, विज्ञान और राजनीति पर स्वामी निश्चलानंद का उद्बोधन होगा। इसके बाद कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन कमेटी के विनीत सिंह ने बताया कि स्वामी निश्चलानंद एक ऐसे संत हैं, जिनसे आधुनिक युग में विश्व के सर्वोच्च वैधानिक संगठनों संयुक्त राष्ट्रसंघ और विश्व बैंक तक ने मार्गदर्शन प्राप्त किया। संयुक्त राष्ट्रसंघ ने 28 से 31 अगस्त 2000 को न्यूयार्क में आयोजित विश्व शांति शिखर सम्मेलन और विश्व बैंक ने वर्ल्ड फेथ्स डेवलपमेंट डायलाॅग 2000 के वाशिंगटन सम्मेलन के अवसर पर उनसे लिखित मार्गदर्शन प्राप्त किया था। गोवर्धन मठ से संबंधित स्वस्ति प्रकाशन संस्थान ने इसे क्रमशः विश्व शांति का सनातन सिद्धांत और सुखमय जीवन सनातन सिद्धांत शीर्षक से सन 2000 में पुस्तक रूप में प्रकाशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें