फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई स्कार्पियो एक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 12 Dec 2016 12:56 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खुटहन-शाहगंज मार्ग पर गोसाईपुर गांव के पास रविवार को भोर में कोहरे के चलते अनियंत्रित स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई। स्कार्पियो में सवार एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जबकि शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बदलापुर थाना क्षेत्र के सलामत पुर गांव निवासी धीरज सिंह (22) अपने  भाई नीरज को सूरत जाने के लिए  शाहगंज से ट्रेन पर बैठाकर स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। उनके साथ उनका चचेरा भाई चंद्रप्रकाश सिंह (25) भी था।

गोसाईपुर के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सुन ग्रामीण मौके पर आ गए। गाड़ी का शीशा तोड़ दोनों को बाहर निकाला गया। वहां से एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने धीरज को मृत घोषित कर दिया। चंद्र प्रकाश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  उधर शाहगंज के चौरवा गांव के पास हुए हादसे में बाइक की चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

खुटहन के शेरापट्टी गांव निवासी मिठाई  लाल (70) खानपुर चौरवा गांव स्थित अपनी पुत्री के घर जा रहे थे। चौरवा के पास वह सड़क पार कर रहे थे तभी बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें