फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सुबह- सुबह पेड़ से लटकता शव देख मचा हड़कंप, आशनाई के चक्कर में हत्या की आशंका

Mon, 24 Mar 2025 10:59 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला तो मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई, लेकिन ग्रामीण हत्या का आरोप लगाते हुए शव पेड़ से उतारने से मना करने लगे। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के पवारा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव की मुस्लिम बस्ती में सोमवार को सुबह संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकता युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने हत्या होने की बात कहते हुए चार घंटे शव कब्जे में नहीं लेने दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


ये है मामला
परिजनों के अनुसार थाना पवारा के ग्राम गौहानी की मुस्लिम बस्ती का दिलशाद (22) पुत्र रुस्तम उर्फ मक्कर रविवार को दोपहर में अपने दोस्त सलमान और उसके साथ आए चार लोगों के साथ घर से निकला था। सोमवार को सुबह ग्रामीणों ने घर से 800 मीटर दूर पेड़ से लटकता उसका शव देखा। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है। किंतु ग्रामीण और परिजनों ने हत्या होने की बात कहते हुए शव को दो घंटे तक कब्जे में नहीं लेने दिया।

घटना की सूचना पर सर्किल मछलीशहर और सुजानगंज थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। लोग शव उतारने से इनकार करने लगे। चर्चा रही कि आशनाई के चक्कर में युवक की हत्या कर पेड़ की डाल से लटका दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस परिजनों के आरोप के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है। मृतक दिलशाद दो भाईयो में छोटा था। भवन निर्माण में शटरिंग का काम करता था।

घटना के बाबत क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला आत्महत्या का सामने आया। परिजनों के आरोप और अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें