फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को गोबर खाद देकर हरे चारे का करें प्रबंध: प्रमुख सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन, प्रशासनिक सुधार एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग, पशुधन, दुग्ध एवं मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश शासन/जिले के नोडल अधिकारी के.रविंद्र नायक ने रविवार को शाहपुर गांव स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गायों का अपमान करने वालों का गंगा में नहाने से भी पाप नहीं कटेगा। उन्होंने ग्राम प्रधान से कहा कि गोशाला के गोबर की खाद किसानों को देकर उनसे हरे चारे का प्रबंध करें।
विज्ञापन

उन्होंने सबसे पहले ग्राम प्रधान/गोशाला संचालक साहब लाल यादव से गोशाला में बंद गोवंशों के चारा पानी की व्यवस्था की विस्तृत जानकारी लिया। गर्मी को देखते हुए टिन शेड के ऊपर छप्पर डालने का निर्देश दिया। श्री नायक ने कहा कि गोवंश से प्राप्त गोबर की कम्पोस्ट खाद बनाकर उसे स्थानीय किसानों को बेचकर मिलने वाले धन से हरा चारा का प्रबंध करें। गोवंश में होने वाली विभिन्न बीमारियों के विषय में पशु चिकित्साधिकारी द्वय डा.सुधीर गोयल, डाॅ. त्रिलोकीनाथ से पूछताछ की। कहा कि गोवंश का नियमित रूप से उपचार एवं समय-समय पर टीकाकरण करें। इसके पूर्व आचार्य पप्पू महराज व सूरज तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गो पूजन कराया। इस अवसर पर एसडीएम योगिता सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.ओपी श्रीवास्तव, बीडीओ धर्मेंद्र प्रसाद द्विवेदी, पंचायत सचिव दुर्गेश तिवारी, आकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें