जफराबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर राख हुई कार।
- फोटो : JAUNPUR
जफराबाद। कस्बे के मोहल्ला शेखवाड़ा में स्थित हाजी हरमैन की दरगाह के पास रविवार की देर रात इंडियन गैस एजेंसी के पीछे पूर्व सभासद के भाई की कार संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई। घनी आबादी वाले इलाके में कार में आग लगने और तेज धमाके के साथ टायर फटने से अपरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने जब तक कार के आग पर काबू पाया।
पूर्व सभासद नेयाज के छोटे भाई शब्बीर उर्फ बबलू ने टाटा टिगोर कार सितंबर 2019 में खरीदी थी। गाड़ी पर अभी करीब पांच लाख रुपये की किस्त बकाया है और फुल इंश्योरेंस है। मोहम्मद शब्बीर ने अपने आवास से लगभग 200 मीटर दूर इंडियन गैस एजेंसी के पीछे कार पार्क की थी। रविवार की रात करीब तीन बजे कार में आग लग गई। पास से गुजरी बिजली की लाइन से किसी ने तार जोड़कर कार में करंट उतार दिया था। फायर ब्रिगेड की टीम भोर में करीब 4 बजे मौके पर पहुंची। पानी डालते ही करंट लगने का आभास हुआ। लाइन काट कर आग बुझाई गई। जफराबाद थानाध्यक्ष मदनलाल का कहना है कि मामला लग संदिग्ध है। छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।