फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में रेलकर्मी की मौत, टंकी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर तैनात लिपिक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। बुधवार की सुबह उसका शव कमरे में स्थित छोटी पानी की टंकी में मिला। साथ में रह रहे बेटे ने आरपीएफ व जीआरपी को सूचना दी। मीरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना अंतर्गत इशीपुर निवासी प्रमोद कुमार तिवारी (47) जंघई स्टेशन पर टिकट बाबू के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार दिन में वह अपनी ड्यूटी कर शाम को आवास पर आए। उनके साथ एक बेटा भी रहता था। उनके पुत्र आकाश तिवारी ने बताया कि हम लोग खाना खाने के बाद सो गए। जब सुबह उठा तो देखा कि पापा नहीं है। कमरे के पीछे गया तो देखा पानी की छोटी टंकी में वह गिरे पड़े थे। उठाने की कोशिश की, मगर उनकी सांसें थम चुकी थी। सूचना जंघई आरपीएफ व जीआरपी को दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर हुकम सिंह, जीआरपी चौकी प्रभारी रमेश सिंह मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जंघई पुलिस चौकी इंचार्ज हरिनारायण पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें