फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सायकिल सवार की संदिग्ध हाल में मौत, हत्या की सूचना पर पुलिस हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन/सरपतहां। पट्टीनरेंद्रपुर मार्ग पर खुटहन थाना क्षेत्र के कुतुबीचक गांव के पास बृहस्पतिवार की रात सायकिल सवार की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस इसे हादसा बता रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के कुतुबीचक गांव निवासी सत्यप्रकाश मिश्र उर्फ वकील (37) बृहस्पतिवार की शाम पट्टीनरेंद्रपुर बाजार में गए थे। रात करीब साढ़े 7 बजे वह सायकिल से घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूर पहले ही वह लहूलुहान हाल में सड़क पर पड़े मिले। उनके सिर में गंभीर चोट थी। काफी खून बह रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक मौके से गोली चलने की आवाज आई थी, जिसके बाद वह लोग दौड़कर पहुंचे तो सत्यप्रकाश मृत पड़े थे। बाइक सवार दो युवक वहां से भागते दिखे। ग्रामीणों ने पुलिस को भी गोली मारकर हत्या की सूचना दी। आननफानन सरपतहां और खुटहन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सत्यप्रकाश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। दो भाई दिल्ली में रहकर रोजगार करते हैं। घर पर खेती का जिम्मा सत्यप्रकाश ही संभालते थे। मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में गोली लगने की बात स्पष्ट नहीं हुई है। घटना हादसा भी हो सकता है। पास के एक मकान पर सीसी टीवी कैमरा लगा है। उससे जांच की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें