फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 1734 ग्रामपंचायतों में सूर्य सखियों की होगी तैनाती,

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांवों में यूपी नेडा की ओर से लगाए जा रहे सोलर स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए 1734 ग्रामपंचायतों में सूर्य सखी की तैनाती की जाएगी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गांव में ही काम मिलेगा। गांवों में गठित समूहों की महिलाओं के स्वरोजगार की दिशा में नई पहल की जा रही है। इसके तहत जिले में 21 ब्लॉकों के 1734 ग्रामपंचायतों में सूर्य सखी तैनात करने की योजना है। ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से चयन करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सूर्य सखियां गांवों में लोगों को सौर उर्जा के प्रति जागरूक भी करेंगी। यूपी नेडा की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में वेंडरों के जरिये सोलर प्लेट लगवाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए जनपद में 1734 सूर्य सखियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सौर ऊर्जा के लिए सोलर प्लेटों को लगवाने के साथ ही उसकी तकनीकी कमियों को दूर करने की जिम्मेदारी सूर्य सखियों की होगी। चयन होने के बाद इनको तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। -ओमप्रकाश यादव, उपायुक्त स्वत: रोजगार ने बताया कि
विज्ञापन


सभी 1734 ग्रामपंचायतों में सूर्य सखियों की तैनाती के लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए कुछ शर्तें व योग्यता निर्धारित है। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सूर्य सखियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें