फोटो-20-केराकत बार संघ चुनाव परिणाम घोषित, सुरेश कुमार अध्यक्ष व हिरेंद्र कुमार यादव महामंत्री,
केराकत। तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। मतगणना के बाद देर शाम परिणाम घोषित किया गया। सुरेश कुमार अध्यक्ष और हीरेंद्र कुमार महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। बृहस्पतिवार को मतगणना के अध्यक्ष पद पर हुए मुकाबले में सुरेश कुमार को 77 मत मिले, जबकि दिनेश प्रसाद शुक्ल को 75 मत मिले। महज दो मतों के अंतर से सुरेश कुमार जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष निर्वाचित हुए। महामंत्री पद पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। मतगणना में हीरेंद्र कुमार यादव को 60 मत, राजवंत कुमार को 58 मत और जयप्रकाश मौर्य को 35 मत प्राप्त हुए। सर्वाधिक मत मिलने के कारण हीरेंद्र कुमार यादव को महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। सभी पदों पर कुल 152 मत पड़े। इनमें एक मत अवैध पाया गया। कोषाध्यक्ष पद पर कृपाशंकर वर्मा ने 97 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि अरविंद कुमार भारती को 56 मत मिले। मीडिया प्रभारी पद पर बृजेश सोनकर, आय-व्यय निरीक्षक पद पर रविकांत यादव और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मण कौल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। चुनाव अधिकारी महेंद्र शंकर पांडेय, बृजेश प्रताप सिंह, जितेंद्र यादव, महेंद्र कुमार एवं प्रभाकर वर्मा की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता महेन्द्र शंकर पांडेय, ज्ञान प्रकाश पांडेय, रितेश श्रीवास्तव, विवेक सिंह, मांधाता सिंह, छोटे लाल निडर आदि ने निर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया।