फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित...एमएड प्रवेश परीक्षा सुरेश और सना ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूविवि के एमएड सत्र 2020-22 के लिए होने वाले दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार घोषित कर दिया गया। छात्र वर्ग में सुरेश कुमार यादव और छात्राओं में सना नूरी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले के गब्बापुर निवासी सुरेश कुमार यादव 250 में से 197 अंक पाकर टापर रहे। वहीं गाजीपुर के बड़सरा निवासी सना नूरी 190 अंक हासिल कर बालिका वर्ग में पहले स्थान पर रहीं। जौनपुर के धरिकापुर प्रेमकापूरा निवासी शिव कुमार 195 पाकर छात्र वर्ग में दूसरे स्थान पर रहे। सुल्तानपुर जिले के वाजिदपुर मालीपुर गांव निवासी विवेक कुमार उपाध्याय तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 250 में से 191 अंक मिले। जौनपुर सिंगरामऊ सिंघावल गांव निवासी शिखा सिंह 183 अंक पाकर छात्रा वर्ग में दूसरे स्थान पर रहीं। पूविवि प्रवेश सेल के अधीक्षक डॉ. पीके सिंह कौशिक ने कहा कि एमएड में दाखिला के लिए काउंसिलिंग 5 और 6 नवंबर को विश्वविद्यालय परिसर में होगी। इसकी तिथिवार सूची विवि के वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ काउंसिलिंग में शामिल होना है। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने कहा कि रिजल्ट विवि के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें