फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव और फायरिंग मामले में 31 लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। सरायदेवा गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम दो पक्ष में विवाद के बाद फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष 31 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सरायदेवा गांव में मकान निर्माण को लेकर राजेंद्र सिंह और नागेंद्र सिंह के बीच विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार की देर शाम दोनों पक्षों के लोगों में पथराव और मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई। पथराव में छह लोग चोटहिल हुए। पहले तो पुलिस फायरिंग से इनकार करती रही। बाद में खाली कारतूस मिलने पर पिस्टल बरामद करने में जुटी है। एक पक्ष से राकेश सिंह की तहरीर पर 21 और दूसरे पक्ष से राजेंद्र सिंह की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि दोनों पक्ष से मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
---
चारो गांव का सेक्रेट्री निलंबित
महराजगंज। विकासखंड के चारो ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास प्लस सूची में पात्र व्यक्तियों को अपात्र बताकर सूची से बाहर करने पर डीपीआरओ ने सेक्रेटी को निलंबित कर दिया है। पीएम आवास प्लस योजना की सूची के सत्यापन के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष मिश्रा नामित किए गए थे। जांच सूची से पात्र व्यक्तियों का नाम काटकर अपात्रों को सूची में शामिल कर दिया। ग्रामीण राधा देवी, रेखा देवी, संजय, कुसुम, अमरनाथ ने इसकी शिकायत डीपीआरओ से की। डीपीआरओ संतोष कुमार ने बीडीओ सुरेंद्र प्रताप सिंह को जांच का निर्देश दिया। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि पर सेक्रेट्री को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें