फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में गोली मारकर की थी सनी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाने की पुलिस ने शहर से लगे कदमरसूल गांव में 14 मई की शाम हुई सौरभ यादव उर्फ सनी की हत्या का खुलासा करते हुए शुक्रवार को हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार हत्यारोपी कदमरसूल गांव निवासी मोनू यादव ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन वह सनी के साथ गांव के बगीचे में मौजूद था। वहीं पर मामुली बात पर ही दोनों में कहासुनी हो गई थी। उसी बात को लेकर उसने सनी को गोली मार दी थी।
विज्ञापन

कदमरसूल गांव निवासी साहबलाल यादव का बेटा सौरभ यादव उर्फ सनी (17) 14 मई की शाम घर से बाहर निकलकर जैसे ही सड़क पर पहुंचा तभी उसे गोली मार दी गई थी। सनी की मौके पर ही मौत हो गई थी। साहबलाल की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के पड़ोसी मोनू यादव के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन में जुटे एसओ लाइनबाजार योगेंद्र यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या का आरोपी मोनू यादव सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास है। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने उसे दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्टल भी बरामद किया है। उसके पास से बरामद पिस्टल की मैग्जीन खोलकर पुलिस ने देखा तो उसमें एक कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें