फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दोपहर बाद निकली धूप भी रही बेअसर, कांपते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण चल रही शीत लहर लोगों को कांपने पर विवश कर रही है। अलाव के सहारे ही लोगों का दिन बीत रहा है। पांच दिन बाद शुक्रवार को हल्की धूप निकलने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिली। शाम ढलते ही सड़कों पर ठंड के कारण सन्नाटा पसर गया। अधिकतम तापमान 14.5 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

अलाव ही लोगों के लिए सहारा बना। बृहस्पतिवार की सुबह से कोहरे व ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी बढ़ा दी। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। दोपहर होते-होते सूर्यदेव बादलों के बीच से झांकने का प्रयास करने लगे। ऐसे में लोगों को धूप खिलने की उम्मीद जगी। दो बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए तो घर और दफ्तर से लोग निकलकर धूप सेंकते नजर आए। धूप के बीच हवा का असर त्यादा था इस लिए ठंड से बहुत ज्यादा राहत नहीं मिली।
आमजनमानस समेत पशु पक्षियों ने धूप का आनंद लिया, लेकिन जैसे-जैसे शाम होने लगी वैसे-वैसे सूरज भी बादलों की ओट में छिपने लगा। शाम पांच बजे के बाद फिर सर्दी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी के अंत तक मौसम साफ होगा। हालांकि सुबह-शाम कोहरा लोगों को परेशान करेगा। शीतलहर का प्रकोप भी जारी रह सकता है। वहीं, फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम एक बार फिर बदलने और बारिश होने की संभावना है। ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को धूप का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

ठंड के कारण कई ट्रेनें हुई विलंबित
ठंड का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ रहा है। जिससे कई ट्रेनें बिलंब से चल रही हैं। जिसमें मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस ढेड़ घंटा, दिल्ली जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस तीन घंटे, कोटा पटना एक्सप्रेस तीन घंटा, गोदिया से मुजफ्फरपुर जाने वाली गोदिया एक्सप्रेस करीब चार घंटे बिलंब से चली।
ठंड से बढ़ी लकड़ी व कोयले की मांग
जौनपुर। शीतलहर से आमजनमानस बेहाल है। ऐसे में ठंड से बचाव के लिए लकड़ी व कोयला समेत ब्लोअर, हीटर की मांग बढ़ गई है। मांग बढ़ने के साथ ही कच्चा कोयला व जलावनी लकड़ी के दाम बढ़ गए हैं। कोयला विक्रेता संदीप कुमार ने बताया है दिसंबर माह में कोयले की कीमत 40 रुपये प्रतिकिलो थी अब 45 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है । 10 से 15 फीसदी खपत भी इस माह बढ़ गई है। लकड़ी विक्रेता वकील अहमद ने बताया 600 से 700 क्विंटल लकड़ी बिक रही है। पहले की अपेक्षा 10 प्रतिशत मांग बढ़ गई है, लेकिन कीमत में कुछ खास बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। हीटर विक्रेता अंकुर साहू ने बताया है कि कड़ाके की शीतलहर पड़ने से हिटर की मांग बढ़ गई जिससे 20 प्रतिशत दाम में भी इजाफा हुआ है। ब्लोवर की ज्यादा बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें