फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिले की सुनीता राय को राज्यपाल से सम्मानित

विज्ञापन
राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल के हाथों सम्मानित होती सुनीता राय। सूचना विभाग
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक फल शाकभाजी एंव पुष्प प्रदर्शनी में जौनपुर की सुनीता राय को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एंव कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

सुनीता राय ग्राम मुफ्तीगंज विकास खंड के मेहौडा गांव की निवसी हैं। वह जनपद में मशरूम की खेती में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चुनी गई हैं। इन्होंने 30 अप्रैल, 2024 में मशरूम यूनिट की शुरूआत की थी। यूनिट ने बहुत ही कम समय में 3.98 करोड का टर्न ओवर प्राप्त कर एक नई मिसाल पेश की है। पिछले वर्ष के 204 मीट्रिक टन के मुकाबले इस वित्तीय वर्ष 450 मीट्रिक टन से अधिक उत्पादन का लक्ष्य उनकी व्यवसायिक दूरदर्शिता को दर्शाता है।

जिले के प्रभारी मंत्री ने डीएम को किया सम्मानित
जौनपुर। नगर विकास शहरी समग्र विकास और जनपद के प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने पर किया है। इसके पहले उत्तर प्रदेश दिवस पर गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें