फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन जेल का जल्द पूरा करें काम : डीजी जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजी जेल पीसी मीना ने शुक्रवार को निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार का निरीक्षण किया। कार्यों की गुणवत्ता देखने के साथ-साथ ही जल्द से जल्द कार्यों को पूर्ण कर हैंडओवर करने का निर्देश दिया। शहर से सटे इंदरिया, कुद्दूपुर, रंजीतपुर में 23.70 हेक्टेयर (100 बीघा) भूमि पर नवीन जिला कारागार का निर्माण हो रहा है। 179.79 करोड़ की लागत से बन रहे इस जेल को 11 फरवरी तक हैंडओवर करना है।
विज्ञापन

लेकिन, अभी 70 फीसदी ही काम हो पाया है। अखबार के 6 फरवरी के अंक में खबर भी प्रकाशित हुई थी।। 11 तक हैंडओवर का समय, 30 फीसदी काम बाकी शीर्षक से प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए डीजी जेल ने जल्द से जल्द काम पूर्ण करने को कहा। साथ ही कार्य के गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। इसके बाद जिला जेल गए। अयोध्या जिला जेल की घटना को दृष्टिगत करते हुए जेल के अंदर की व्यवस्थाएं देखीं। जिला जेल के अंदर सुरक्षा और सतर्कता के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखने के बाद जेल अधीक्षक पीके त्रिवेदी के निर्देश दिया कि दीवारों के ऊपर कटिले तार लगवाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें