फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट के निवारण का कांड है सुंदरकांड : पं. रुद्रेश्वर महाराज

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। कथावाचक रूद्रेश्वर महराज के हनुमंत कथा में सोहर गीतों पर झूमती श्रद्धालु महिला
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। श्री रामलीला मैदान गुड़हाई में आयोजित पंच दिवसीय श्री हनुमत कथा एवं दिव्य दरबार के तीसरे दिन भगवान श्रीराम और हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वीरेश्वर धाम कानपुर से आए कथावाचक पं. रुद्रेश्वर महाराज ने भगवान श्री राम और प्रभु हनुमान की जन्म कथा सुनाई और सुंदरकांड पाठ के पांच प्रमुख लाभों का वर्णन किया। कथा वाचक ने कहा कि भगवान श्री राम का जन्म हमें सत्य, न्याय और भक्ति की ओर ले जाने के लिए हुआ। सुंदरकांड के पाठ के पांच लाभ बताते हुए महाराज ने कहा कि सुंदरकांड संकट निवारण का कांड है, जो राम जी की भक्ति प्रदान करता है। भक्तों को हनुमान जी के चरित्र से सीखने की सीख देता है। जन्मोत्सव के दौरान राजा जी खजनवा दे दा, रानी जी गहनवां दे दा... बधाई व सोहर गीतों पर श्रद्धालु महिलाएं भक्ति में झूम उठीं। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. सुषमा पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति व भाजपा नेत्री अर्चना शुक्ला ने भगवान श्रीराम और प्रभु हनुमान के रूप में सजे बाल रूप की झांकी का दर्शन-पूजन किया। साथ ही पंडित रुद्रेश्वर महाराज और राजस्थान से आए श्री दिगंबर 1008 अजब आनंदपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। यजमान कपूर क्रांति गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी खुशबू ऊमरवैश्य ने हनुमान जी की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर चेयरमैन कपिल मुनि, आलोक गुप्ता पिंटू, क्रांति गुप्ता, सुरेंद्र कुमार बच्चा, राजकुमार जायसवाल काजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें