फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप: मेंहदी और पेंटिंग की बारीकियां सीख रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों में अवकाश होने के बाद अब समर कैंप का सिलसिला शुरू हो गया है। समर कैंप में बच्चे पढ़ाई के साथ ही खेल और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। कंपोजिट विद्यालय ओइना में चल रहे कैंप में बच्चों का पूरा मनोरंजन हो रहा है। कहीं मेंहदी तो कहीं पोस्टर और पेंटिंग प्रतियोगिताएं कराई जा रहीं हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी साईं सीलम तेजा के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की पहल पर समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जनपद के सभी ब्लाॅकों के परिषदीय विद्यालयों में 2 से 10 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की रुचिकर, मनोरंजक गतिविधियां जैसे कला-क्राफ्ट, मेंहदी कम्पटीशन, डांस, गायन एवं स्वीमिंग पूल गतिविधि आदि का आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप के आयोजन से प्रतिभागी बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास के साथ-साथ कौशल का विकास होगा।
बीएसए डाॅ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का मानसिक विकास होता है। उनके भीतर उत्साहवर्धन होता है। जिले में संचालित 2807 विद्यालयों का संचालन हो रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने यहां समर कैंप का आयोजन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें