फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हत्या के आरोपी चार अभियुक्तों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को प्रभारी निरीक्षक जलालपुर राजेश यादव ने हत्या के आरोपी चार के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

अभियुक्त किशन सिंह निवासी कसेरू पूरेदयाल थाना सुरेरी, श्री कृष्णा बाल केयर चिकित्सालय जलालपुर चार वर्ष पूर्व मृतक डॉक्टर तिलकधारी पटेल के साथ मिलकर जलालपुर में हॉस्पिटल चला रहे थे। कुछ दिन बाद ही विवाद होने पर डॉक्टर तिलकधारी अपना अलग हॉस्पिटल साई बाल चिकित्सालय के नाम से खोल कर चलाने लगे। किशन सिंह अलग अस्पताल श्री कृष्णा बाल केयर चिकित्सालय के नाम से खोल कर चलाने लगे। डॉक्टर तिलकधारी का अस्पताल अच्छे ढंग से चलने लगा। जिसके पास में ही स्थित अभियुक्त किशन सिंह का अस्पताल ठीक से नहीं चल रहा था। जिसके कारण किशन सिंह डॉक्टर तिलकधारी से द्वेष रखने लगा। इस प्रतिद्वंद्विता के कारण किशन सिंह ने पेशेवर अपराधी व सह अभियुक्त महेश सोनकर निवासी लालपुर थाना जलालपुर, मंगेश यादव निवासी गनेशपुर थाना बरसठी, अनुज यादव निवासी खुशहुपुर थाना बक्सा जौनपुर के साथ मिलकर डॉक्टर तिलकधारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें