डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी में आयोजित समर कैंप में बच्चों ने खूब मौज मस्ती की । खेल कूद के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य डा. रुचि शर्मा ने कहाकि समर कैंप से छात्रों में प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता हैं।
पढ़ाई के साथ छात्रों को खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए। कैंप में योग, आर्ट एंड क्राफ्ट, कंप्यूटर, संगीत आदि का आयोजन किया गया।
भारतीय योग संस्थान के प्रमुख राम आसरे साहू ने छात्रों को योग जानकारी की। सलमान शेख ने संगीत का प्रशिक्षण दिया।