फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के लिए एक और ट्रेन मिलने से खुशी

Thu, 14 Apr 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
भंडारी रेलवे स्टेशन पर गाजीपुर से दिल्ली जा रही सुहेलदेव एक्सप्रेस को रवाना करते सांसद डा. केपी सिंह। 
विज्ञापन
गाजीपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस जौनपुर के दो स्टेशनों पर स्टापेज से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। बुधवार को शाम 7.27 बजे    भंडारी स्टेशन पहुंची और सांसद डा. केपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सोहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन गाजीपुर से निकलकर औड़िहार 6.24 बजे, जौनपुर जंक्शन 7.25 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


यहां पांच मिनट के स्टापेज के बाद 7.30 बजे जफराबाद के लिए रवाना हो जाएगी। जफराबाद में इंजन बदला जाएगा और यहां आधे घंटे के स्टापेज के बाद 8.05 बजे सुल्तानपुर के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। डाउन सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को को शाम सात चालिस बजे पहुंचेगी।

अप और डाउन दोनों ट्रेनों का ठहराव जंक्शन पर पांच मिनट का होगा। इस ट्रेन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के वातानुकूलित कोच के अलावा चार जनरल सहित 18 बोगिया हैं। इस मौके पर जुटे लोगों ने कहा कि इस ट्रेन के चलने से यहां के लोगोंऔर अक्सर अप-डाउन करने वाले व्यापारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


भंडारी स्टेशन पर हरी झंडी दिखाने के दौरान जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, दीपचंद्र राम, राजेश श्रीवास्तव बच्चा, पंकज मिश्रा, विनय सिंह, राजवीर सिंह दुर्गवंशी, सुनील सेठ, घनश्याम साहू सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें