फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद अतिक्रमण हटाने में जुटे लोग 

Wed, 13 Apr 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
शाही किला चौक मार्ग पर अतिक्रमण में आए खुद अपने घर को तोड़ने में लगे लोग।
विज्ञापन
 शहर में अतिक्त्रस्मण अभियान का खौफ लोगों के सिर पर चढ़ कर बोल रहा है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा चिन्हित किए गए शाही किले से चौक मार्ग पर लोग अपने दुकानों और मकानों को खुद तोड़ने में लगे हुए हैं। जिससे इस मार्ग पूर धूल की आंधी चल रही है। आने जाने वालों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


तोड़ फोड़ की कार्यवाही को देखते हुए तमाम लोग मार्ग बदल कर जाने पर विवश है।अतिक्त्रस्मण अभियान के तहत प्रशासन ने जेसीबी मशीन लगाकर अवैध कब्जे को धराशाई किया जा चुका है। विगत दिनों नपा के अधिकारियों द्वारा नापी कराकर अतिक्त्रस्मण के तहत चिन्हांकन किया था।

इसके बाद भवन स्वामी मजदूर लगाकर तथा अपने हाथों से भवनों को ध्वस्त करने में जुटे हैं। वहीं शहर में अतिक्त्रस्मण अभियान जहां एक ओर चलाया जा रहा है वहीं तमाम ऐसे स्थान अब भी हैं जहां अतिक्त्रस्मण आवागमन में बाधक बन रहा है। शहर के सब्जी मण्डी चौराहे से उर्दू बाजार जाने वाले मार्ग पर व्यवसाइयों पर जबर्दश्त अतिक्त्रस्मण किया गया है।
विज्ञापन


सड़क तक दुकान लगाने से जाम लग रहा है और लोग परेशान होते है। मुख्य मार्ग पर कई सामानों की दुकानें रास्ते को तंग कर रखी है, लेकिन यह सब जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं दिखाई देता। अतिक्त्रस्मण कारी बेखौफ  होकर अपना धन्धा कर रहे है और पालिका प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें