फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: टूटी पटरी से गुजर गई सुहेलदेव एक्सप्रेस, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जफराबाद-सुल्तानपुर रेल प्रखंड के हरपालगंज स्टेशन बदलापुर के पूर्व 29-सी रेलवे क्राॅसिंग के पास सोमवार सुबह टूटी हुई पटरी से सुहेलदेव एक्सप्रेस गुजर गई। संयोग अच्छा रहा कि बड़ा रेल हादसा टल गया। पटरी टूटने से ट्रेनों का संचालन करीब ढाई घंटे तक प्रभावित रहा।
विज्ञापन

सुबह सात बजे दिल्ली से गाजीपुर जाने वाली 22420 डाउन सुहेलदेव एक्सप्रेस जैसे ही गुजरी तो बहुत तेज आवाज हुई। आवाज सुन लोगों को कुछ टूटने की आशंका हुई। नजदीक मौजूद गेट मैन ने जाकर देखा तो मेन लाइन की पटरी टूटी हुई थी। सूचना उसने तत्काल स्टेशन मास्टर कृष्णानंद पांडेय को दी। पटरी टूटने की सूचना मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल कंट्रोल रूम, टीआई, आरपीएफ सहित थाने को भी सूचना दी गई। दिल्ली से आ रही सद्भावना एक्सप्रेस को हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने सूचना रेलवे के उच्च अधिकारियों को देते हुए पीडब्ल्यूआई आरपी सिंह को तत्काल मौके पर बुलाया। आनन-फानन में पूरी टीम रेल ट्रैक की मरम्मत में जुट गई। ढाई घंटे बाद ट्रैक मरम्मत के पश्चात सद्भावना ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। वहीं स्टेशन पर रुकी सद्भावना के यात्री खाने पीने की चीजों के नहीं मिलने से बेहाल रहे। खासकर छोटे बच्चों को परेशानी हुई। इस दौरान सिर्फ एक वाराणसी से सुल्तानपुर पैसेंजर ट्रेन को लूप लाइन(साइड पटरी) से रवाना किया गया। इस दौरान मरम्मत कार्य कराया जाता रहा।

कोट

पटरी टूटने की सूचना मिलते ही उस पटरी पर आ रही एक ट्रेन को रोक दिया गया। शेष ट्रेन लूप लाइन से रवाना की जाती रही। पटरी मरम्मत के बाद सभी ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसके सिंह,स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें