फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सूफी संत शकूर शाह बाबा का 37 वां उर्स संपन्न

विज्ञापन
मछलीशहर- शकूर शाह बाबा की मजार पर चादर पोशी करती विधायक रागिनी सोनकर। आयोजक
विज्ञापन
मछलीशहर। काजी का पूरा वार्ड स्थित हजरत सूफी संत अब्दुल शकूर शाह रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर आयोजित 37वां दो दिवसीय सालाना उर्स में अकीदत के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में पहुंचकर मजार पर चादरपोशी की और दुआएं मांगीं। मछलीशहर की सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर अपने समर्थकों के साथ मजार पर पहुंचीं। चादरपोशी कर अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी। चेयरमैन संजय जायसवाल भी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उर्स में शामिल लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उर्स कमेटी के तत्वावधान में नगर के दक्षिणी छोर पर स्थित शकूर शाह बाबा की मजार पर 37वें सालाना उर्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सलमानी परिवार की ओर से किया गया। आयोजन में अहमद रज़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उर्स को लेकर प्रशासन भी सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल, डॉ. परवेज सलमानी, मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद सरफराज़, हाफिज अतीकुर्रहमान, डॉ. मुजीबुर्रहमान, अहमद रजा, डॉ. मुजफ्फर, डॉ. मुदस्सर, डॉ. गुलाम मुस्तफा, आरिफ अंसारी मौजूद रहे। संचालन अयाज मास्टर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें