फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचे मंत्री, मची खलबली...

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर (जौनपुर)। प्रदेश सरकार के स्टांप व न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल सोमवार को अचानक उपनिबंधन कार्यालय पहुंच गए। अभिलेखों की जांच की। उपस्थित लोगों से भी पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने पाई। अचानक मंत्री के निरीक्षण से कार्यालय में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

वाराणसी से लखनऊ जाते समय स्टांप व पंजीयन मंत्री अचानक रजिस्ट्री कार्यालय में पहुंच गए। इस दौरान एक बाहरी व्यक्ति वहां मौजूद रहा। उपस्थिति का कारण पूछा तो उसने दस्तावेज मुआयना करने की बात कही, मगर वह मुआयना रसीद नहीं दिखा सका। मंत्री ने नाराजगी जताते हुए उप निबंधक को हिदायत दी कि बिना काम के किसी भी बाहरी को अंदर न आने दें।
रिकार्ड रूम के निरीक्षण में छत की हालत जीर्ण-शीर्ण थी। इसकी मरम्मत कराने का निर्देश दिया। अभिलेखों के उचित रख रखाव का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपनिबंधक राकेश सिंह की कार्य प्रणाली व कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों के कार्य करने की शिकायत पर मंत्री ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उपनिबंधक सभी शिकायतों को निराधार बताते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें