कलेक्ट्रेट में विभिन्न मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करते एसयूसीआईसी के कार्यकर्ता।
- फोटो : JAUNPUR
एसयूसीआई ने मनाया प्रतिकार दिवस
संविदा पर नौकरी और छंटनी का किया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर फार इंडिया (एसयूसीआई) ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सरकारी नौकरियों में पांच साल की संविदा और 50 साल उम्र वाले कर्मचारियों को स्क्रीनिंग कर नौकरी से बाहर करने की निंदा की। सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण करने, कृृषि कानूनों को वापस करने की निंदा की सरकार की नीतियों के विरोध में प्रतिकार दिवस मनाया। सरकार विरोधी नारे लगाए।
धरना सभा में जिला सचिव कामरेड रविशंकर मौर्य ने कहा कि कोरोना काल में आर्थिक मंदी के चलते आम जन जीवन प्रभावित हुआ है। ऐसी विषम परिस्थितियों में सरकारी संस्थानों का निजीकरण किया जा रहा है। प्रदेश में यूपीएसएसपी का गठन किया जा रहा है। जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। रोजगार के अवसर बढ़ाने के बजाय उसमें कटौती की जा रही है। सरकार नौकरी देने के बजाय लोगों को बेरोजगार बना रही है। धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा। अध्यक्षता राजबहादुर मौर्य ने की। संचालन महेंद्र कुमार मौर्य ने किया। इस मौके पर मिथिलेश कुमार, दिलीप कुमार, अशोक कुमार, विकास कुमार, इंद्र कुमार, लालता प्रसाद, प्रवीण शुक्ल, श्रीपति सिंह, महेंद्र मौर्य, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, जयनारायण मौर्य आदि मौजूद थे।