फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्धनग्न होकर किसान बिल की जलाई प्रतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ब्लाक कांग्रेस कार्यालय से सिहोली चौराहा तक मार्च किया। केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कृषि विधेयकों की प्रतियां जलाईं। बिल को किसान को खत्म करने की साजिश करार दिया।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस नेता सूरज सिंह राजपूत व लालता चौधरी ने कहा कि सरकार की एमएसपी को लेकर नीयत साफ है तो वह मंडियों के बाहर होने वाली ख़रीद पर किसानों को एमएसपीऊ की गारंटी दिलाने क्यों इंकार कर रही है। एमएसपी से कम ख़रीद पर प्रतिबंध लगाकर, किसान को कम रेट देने वाली प्राइवेट एजेंसी पर क़ानूनी कार्रवाई की मांग को सरकार खरिज करना उनकी मंशा पर सवाल खड़े कर रही है। सरकार नए क़ानूनों के जरिए बिचौलियों को हटाने का दावा कर रही है, लेकिन इससे किसानों के उत्पाद की खरीद मंडी में नहीं हो पाएगी। डॉ संतोष गिरी ने कहा कि काले कानून का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। विरोध प्रदर्शन में सुभाष सिंह, राजकुमार शर्मा, बेचन वर्मा, धर्मराज चक्रवर्ती, सुनील कुमार मौर्य, अक्षय चौरसिया, रामअवध, खुर्शीद आलम, दीपक साहू, किशोरी लाल, राममिलन यादव, अलाउद्दीन, याकिब आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें