फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सुभाष सिंह अध्यक्ष, मुकेश शुक्ला महामंत्री निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को सकुशल संपन्न हुआ। इसमें सुभाष सिंह अध्यक्ष व मुकेश शुक्ल महामंत्री चुने गए। अन्य पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव में 124 मतदाताओं में से 121 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

चुनाव समिति के सदस्यों की निगरानी में कराया गया। मतगणना के बाद सुभाष सिंह 71 मत पाकर विजयी घोषित हुए, जबकि शिवाकांत यादव को 53 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद के लिए मुकेश शुक्ल, राजवंत, अवधेश सिंह, अशोक कुमार, जयप्रकाश मौर्या मैदान में थे।
मुकेश कुमार शुक्ला 58 मत पाकर विजयी घोषित हुए। जयप्रकाश मौर्या को 30 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे राजवंत को 26 मत मिले। अशोक कुमार 10 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे, अवधेश सिंह को एक भी मत प्राप्त नहीं हो सका।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबचन, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, सहमंत्री पद पर अनुपमा शुक्ला व सुनील कुमार पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अमृतलाल यादव, मीडिया प्रभारी पद पर अनिल सोनकर गांगुली निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव समिति के सदस्य और चुनाव अधिकारी सुरेश राम, अनिल सिंह, अमरनाथ यादव, रविकांत यादव, उपेंद्र उपाध्याय ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश पांडेय, ओपी सिंह, दिनेश शुक्ला, हरेंद्र यादव, रितेश श्रीवास्तव, विवेक सिंह आदि ने निर्वाचित सदस्यों को माला पहनाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें