फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सौ और 220केवीए के उपकेंद्र बनेंगे

Fri, 25 Mar 2016 06:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति के क्षेत्र में जिले को उल्लेखनीय सफलता मिली है। अब जौनपुर को दूसरे जिले पर विद्युत आपूर्ति के लिए निर्भर नहीं रहना होगा। सारनाथ, सुल्तानपुर और आजमगढ़ के बाद अब जिले में भी 400 और 220 केवीए का विद्युत उपकेंद्र शाहगंज के गैरवाह गांव में स्थापित होगा। इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री ने हाल ही में लखनऊ में कर दिया है। 
विज्ञापन


करीब 382 करोड़ की लागत से इसका निर्माण होगा। उपकेंद्र के स्थापित होने से विद्युत के क्षेत्र में जिले की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। जिले में अभी तक 220 केवीए का ही विद्युत उप केंद्र स्थापित था। इसकी वजह से आजमगढ़ और सुल्तानपुर से बिजली की आपूर्ति की जाती थी। प्रदेश के नियोजन एवं ऊर्जा राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव ललई के प्रयास से शाहगंज क्षेत्र में इसे स्थापित किए जाने की कवायद शुरू हो गई है।

करीब 50 एकड़ भूमि विद्युत विभाग को हैंडओवर प्रशासन द्वारा कर दी गई है। निर्माण के लिए बजट भी प्राप्त हो चुका है। 15 मार्च को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसका शिलान्यास भी लखनऊ में कर दिया है। खास बात यह है कि गैरवाह में 400 और 220 केवीए का उपकेंद्र लगने के बाद न केवल पूरे जिले को विद्युत आपूर्ति होगी बल्कि अगल बगल के अन्य जिले भी इससे लाभान्वित होंगे। इसके निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें