फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रीबोर्ड परीक्षा के जरिए छात्र आंकेंगे अपनी क्षमता

विज्ञापन
प्री बोर्ड बोर्ड परीक्षा देते हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड होने वाली है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र प्री-बोर्ड परीक्षा के जरिए अपनी क्षमता का आंकलन करेंगे। जिले के 667 माध्यमिक विद्यालयों में हाई स्कूल और इंटर के छात्रों की प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। सभी केंद्रों पर पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3.15 बजे तक कराई गई। सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से प्रस्तावित हैं। नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. रमेश सिंह ने बताया कि प्रीबोर्ड परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को बोर्ड परीक्षा के पैटर्न से परिचित कराना है। जनक कुमारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. जंगबहादुर सिंह ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत प्रीबोर्ड परीक्षाएं शुरू करा दी गई हैं। ठंड को देखते हुए परीक्षा दो बजे से शाम सवा तीन बजे तक कराई जा रही है। परीक्षा के लिए बोर्ड की तर्ज पर पेपर तैयार कराया गया है। प्रीबोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 76918 और इंटरमीडिएट के 74783 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जो बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। जिले के 33 राजकीय, 150 वित्तपोषित और 484 विद्यालयों के छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें