फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नंबर पाने की होड़ में न भागें छात्र, टॉपर होना सफलता का पैमाना नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रामेष्ट पब्लिक स्कूल बेलवार सुजानगंज में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में पुलिस पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान एडिशनल एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को यातायात, साइबर क्राइम, डिजिटल क्राइम, महिला सुरक्षा आदि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्रों में नंबर पाने की होड़ मची है। इससे मानसिक रूप से पीड़ा होती है। बहुत से छात्र टॉपर होने के बाद भी कॅरिअर में सफल नहीं हो पाते। इसलिए टॉपर होना सफलता का पैमाना नहीं है।उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे वाहन न चलाएं नहीं तो उनके अभिभावकों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। दो पहिया व चार पहिया वाहन चलाने पर हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। एक आंकड़े के अनुसार आपराधिक घटनाओं से ज्यादा सड़क दुर्घटना में मौत होती है। महिला सुरक्षा के लिए 1090 हेल्प लाइन नंबर, पुलिस सुरक्षा के लिए डॉयल 112, बच्चों से जुड़े चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर फोन कर सकते हैं। यहां फोन करने वाले लोगों के नाम गुप्त रखे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें