फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बादशाहपुर डीपो से लखनऊ व कानपुर के लिए बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया व आसपास के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब लखनऊ या कानपुर जाने के लिए बस जौनपुर, प्रयागराज या प्रतापगढ़ से बस नहीं पकड़नी पड़ेगी। सोमवार को सतहरिया बस डीपो से लखनऊ व कानपुर के लिए बस सेवा शुरू की गई। अब यात्रीपांच की जगह चार घंटे में लखनऊ पहुंचे जाएंगे। इसी तरह सात की जगह छह घंटे में कानपुर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

लखनऊ व कानपुर जैसे प्रमुख शहरों के लिए बादशाहपुर डीपो से कोई बस सेवा नही थी। इससे व्यापारियों, उद्यमियों व लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें बस पकड़ने या तो जौनपुर या प्रयागराज या फिर प्रतापगढ़ जाना पड़ता था। इससे उनके लिए किराया अधिक देने के साथ ही समय बर्बाद होता था। बादशाहपुर डीपो इंचार्ज शशि प्रकाश शुक्ला ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 8 बजे से डीपो से बस लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी। लखनऊ से चलकर शाम 4 बजे वापस बादशाहपुर डीपो पहुंचेगी। ऐसे ही कानपुर के लिए सुबह 8.30 बजे बस प्रस्थान करेगी। जो वहां से शाम 5 बजे वापसी के लिए चलेगी। उन्होंने बताया कि हर प्रमुख स्थानों पर बस चलवाने के लिए मेरी पहली प्राथमिकता है। ताकि यात्रियों को सफर करने में कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें