तिलकधारी पीजी कालेज में छात्रों से की जा रही अवैध वसूली के विरोध में छात्रसंघ अध्यक्ष रामपाल सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने प्रभारी प्राचार्य डा. माधुरी सिंह ने मिल कर वसूली का विरोध किया।
छात्रों ने आरोप लगाया कि कालेज में प्रवेश के समय भी अतिरिक्त पैसा लिया गया है। इसके बावजूद परीक्षा फार्म के साथ प्रति छात्र 100 रुपये लिए जा रहे हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष रामपाल सिंह ने कहा कि जिन छात्रों से पैसा लिया गया है, उन्हें वापस किया जाए। यदि कालेज प्रशासन पैसा वापस नहीं करता है तो छात्र आंदोलन करने का बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी कालेज प्रशासन की होगी।